बलिया डेस्क : बलिया में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज़ों की तादाद के बीच अब जिला प्रशासन ने लोगों को जागरुक करने के लिए सोशल मीडिया पर एक जागरूकता अभियान चलाया है. उम्मीद है कि प्रशासन की इस पहल से लोग जुड़ेंगे और जागरुक होंगे.
दरअसल इस अभियान का मक़सद लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरुक करना है और उन्हें मास्क पहनने के साथ साथ तमाम एहतियात बरतने के लिए प्रेरित करना है.
जनजागरूकता पहल के लिए आपको मास्क पहनकर अपनी या अपने परिवार की फोटो अपने फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम आदि पर #maskPehnegaBallia
#MaiBhiSonu
@dmballia
के साथ 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच शेयर करना है। सबसे अच्छी 5 फोटो वाले व्यक्तियों को बलिया के मास्क अम्बेसडर के रूप में चयनित किया जाएगा और अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए इनकी फोटो शहर के प्रमुख स्थलों पर लगाई जाएगी।
बता दें की 24 जुलाई की सुबह तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बलिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 202 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब बलिया में कुल दर्ज मरीज़ों की संख्या 1141 के पार हो गई है। बलिया में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…