Categories: बलिया

अवलेश सिंह ने की पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारत रत्न देने की मांग

आज पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती है। इस मौके पर जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जितने जल्दी संभव हो, पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न सम्मान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि एक किसान परिवार में जन्मे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने अपने भारत की गरिमा को बढ़ाने के लिए जीवन पर्यंत काम किया। उन्होंने भारत के जमीनी हालात को समझने के लिए भारत यात्रा कर लोगों के सुख-दुख को नजदीक से देखा था। अल्प समय के प्रधानमंत्री काल में भी चंद्रशेखर ने देश को कई परिस्थितियों से उबारने का काम किया। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे चंद्रशेखर को भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं।

इसके साथ ही अवलेश सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने चंद्रशेखर जी के नाम पर कुछ नहीं दिया। कम से कम भारत रत्न से सम्मानित करे तो ये सच्ची श्रृद्धांजलि होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago