Categories: बलिया

बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहित जमीनों का एलाइनमेंट कार्य शुरू

बलिया। गाजीपुर से छपरा तक 117.12 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीनों पर एलाइनमेंट कार्य शुरू हो गया है।

जिले में कुल करीब 65 किमी की लंबाई में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण होना है, जो चितबड़ागांव से फेफना, माल्देपुर, हल्दी, बैरिया, चांददियर होते हुए मांझी घाट के बाद बिहार में प्रवेश कर जाएगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर करीमुद्दीनपुर के पास उंचाडीह में इंटरचेज बनेगा। इसके जरिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी जुड़ेगा।

इधर भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर बन रहे पुल के पास अप्रोच का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ये फोरलेन लिंक मार्ग ग्रीनफील्ड के इंटरचेंज से जुड़ेगा। यह फोरलेन लिंक सड़क 17 किमी लंबी उंचाडीह से भरौली होते हुए बक्सर तक होगा। पुल का निर्माण पूरा होने वाला है और पुल के दोनों तरफ अप्रोच का कार्य पूरा हो चुका है।

बता दें कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण को लेकर डेढ़ माह पहले 27 फरवरी को गाजीपुर व बलिया के सीमावर्ती इलाका चितबड़ागांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शिलान्यास किया था। इसके बाद एनएचएआई की ओर से टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। अब कार्य धरातल पर उतरने लगा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago