सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी-सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के ऊपर हमला हुआ है। राजभर के ऊपर निर्वाचन क्षेत्र जहूराबाद में 10 से 12 युवकों ने हमले की कोशिश की। लाठी-डंडों से लैस युवकों ने उनसे हाथापाई प्रयास किया।
इस घटना के बाद फेफना विधायक संग्राम सिंह ओमप्रकाश राजभर से मिलने पहुंचे और घटना की निंदा की। तो वहीं राजभर ने इसे बीजेपी की साजिश बताया है। सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि वह जहूराबाद विधानसभा के घोसलपुर पहदरिया गांव में एक मृतक परिवार के यहां शोक व्यक्त करने गये थे।
वह शोक संतप्त परिवार से बातचीत कर रहे थे कि 10-12 लोग लाठी-डंडे से लैस होकर वहां पहुंच गये, गालियां बकते हुये मारपीट करने लगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों के सहयोग से किसी तरह बचकर निकले।
वहीं राजभर ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल रुम उत्तरप्रदेश पुलिस, एसपी, एसओ को घटना की जानकारी दी है। राजभर ने हमले को बीजेपी की साजिश बताते हुए कहा कि जब बीजेपी के लोग ढिंढोरा पीट रहे हैं कि लॉ एंड ऑर्डर ठीक है, ऐसे में विधायक के साथ अराजक तत्व ऐसा सुलूक कर रहे हैं। यदि हमारे लोग संयम नहीं बरतते तो वहां बवाल बढ़ जाता। वहीं हमले के बाद राजभर के समर्थकों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…