पुलिस डॉयल 100 की टीम पर हमला, छह गिरफ्तार, केस दर्ज

बलिया- मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर बुधवार को ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। लोगों की ओर से चलाये गये ईंट-पत्थर से पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आधा दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।.

फेफना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसकी सूचना मिलने के बाद डॉयल 100 की टीम पीआरवी के साथ गांव में पहुंच गयी। बताया जाता है कि एक पक्ष के कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

उनकी ओर से चलाये गये ईंट-पत्थर से जवानों ने खुद को तो किसी प्रकार सुरक्षित बचा लिया लेकिन गाड़ी का शीशा आदि क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी, जिसके बाद थाने से फोर्स गांव में पहुंची।

घटना के बाद पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाकर जगदीशपुर निवासी राधाकृष्ण वर्मा समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर सभी छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

5 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago