युवा चेतना के अजय राय पर हुआ जानलेवा हमला, ज़िलाधिकारी से मिले स्वामी अभिषेक एवं रोहित सिंह!

बलिया डेस्क : बीते दिनों 21 अगस्त की रात युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना पर जानलेवा हमला हुआ. यह वारदात मालदेपुर मोड़ स्थित होटल तृप्ति के सामने हुई. इस मामले को लेकर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बलिया ज़िलाधिकारी हरि प्रताप शाही से मुलाक़ात की है. और हमले के बारे में जानकारी दी। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की यूपी में जंगलराज स्थापित हो गया है पत्रकार-नेता सब अपराधियों के निशाने पर हैं।

वहीँ युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने इसके बाद योगी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए  कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी-पुलिस गठबंधन की सरकार है. अब तो हद हो गया योगीराज में युवा चेतना के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला होने लगा.उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में सरकार के ख़िलाफ संघर्ष करने वालों का मूह बंद करने के लिए अब सत्ता पोषित गुंडे हमला कर रहे हैं.

रोहित सिंह ने कहा कि युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना पर जानलेवा हमला करने वाले दोषियों पर सरकार के दबाव में मुक़दमा नहीं लिखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर अजय राय मुन्ना पर हमला करने वाले अपराधियों पर कारवाई नहीं हुई तो हम दिल्ली तक आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा राज में राजनीतिक व्यक्तियों का सम्मान ख़त्म हो गया है

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago