Categories: Uncategorized

बड़ी खबर: बंद होने वाले हैं लाखों ATM, अगर आप भी करते है इस्तेमाल तो पढ़ें ये खबर…

दावा किया जा रहा है कि सरकार द्वारा लागू की गई नोटबंदी से अर्थव्यवस्था का दिवाला निकल गया है । उसके बाद से अभी तक सब कुछ ठीक ठाक नहीं हो पाया है और देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आने के बजाय और फिसलती चली जा रही है। ऐसी कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं जिसमे यह साफ दर्शाया गया है कि इस देश में नोटबंदी का बहुत बुरा असर पड़ा है और जीएसटी के आने के बाद लोगों की हालत और खराब हो गई है। फ़रवरी के आखिरी हफ्ते में आपको एक बुरी खबर का सामना करना पड़ सकता है . माना जा रहा है ये बुरी खबर एटीएम को लेकर आ सकती है .

अब देश के सभी बैंकों के एटीएम की देखभाल करने वाले संस्था कॉनफेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (कैटमी) ने बड़ा खुलासा किया है. कैटमी ने अंदेशा जताया है कि जल्द ही आने वाले वक़्त में देश के लगभग डेढ़ लाख एटीएम बंद हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो देश में एक बार फिर से कैश को लेकर अफरा तफरी मच सकती है। लेकिन संस्था ने इसके समाधान में बताया है कि बैंकों को चाहिए कि वह एटीएम के ज़रिये लेनदेन पर लगने वाले शुल्क में इजाफा कर दे। लेकिन अगर ऐसा होता है कि महंगाई की मार आखिरकार जनता पर ही पड़ने वाली है ।

कैटमी के निदेशक हिमांशु पुजारा ने बयान देते हुए कहा है कि अगर एटीएम बंद होते हैं तो इसके साथ साथ हज़ारों लोग बेरोजगार हो जायेंगे। संस्था ने बताया है कि एटीएम कंपनियां घाटे में चल रही हैं। इसलिए एटीएम की संख्या घटाने पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एटीएम बंद करने की शुरुआत छोटे शहरों से हो सकती है. संस्था का कहना है कि अगर सरकार या रिजर्व बैंक एटीएम के ज़रिये लेन देन पर शुल्क बढ़ा दे तो इस स्थिति से निपटा जा सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago