Categories: Uncategorized

सलमान खान के इस कदम से भड़की मलाईका अरोड़ा, दबंग 3 में आइटम song को लेकर…

सलमान खान के परिवार में हाल ही में एक और टूट पड़ गई है। हम बात उनके भाई अरबाज़ के वैवाहिक जीवन की कर रहे हैं। अरबाज़ खान की शादी टूट चुकी है और यह बात तो सभी को पता होगी कि अरबाज़ खान की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। लेकिन इतना लम्बा वक़्त साथ गुज़ारने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया। बताया जाता है कि इस तलाक की एक कड़ी है अर्जुन कपूर। जो आज कल हर जगह मलाइका अरोड़ा के साथ देखे जा सकते हैं और अभी कुछ दिनों पहले यह भी खबर आई थी कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं।

मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशन में जाने की वजह से सलमान खान अर्जुन कपूर से काफी नाराज़ हैं और उनकी नाराज़गी कई मौकों पर भी देखी जा चुकी है। ऐसे में सलमान खान मलाइका अरोड़ा को भी ज़रा सा भी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने अपनी आने वाले फिल्म ‘दबंग 3 से मलाइका अरोड़ा का पत्ता काट दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले आये दबंग फिल्म में मलाइका अरोड़ा आइटम नंबर करते हुए देखी गई थी।अब जब अरबाज़ खान से मलाइका अरोड़ा अलग हो गई हैं तो सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्म से भी अलग कर लिया है। इस पर मलाइका अरोड़ा ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आइटम नंबर कोई टैग नहीं है।

उन्होंने कहा है कि वह कई आइटम नंबर दे चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि मैं हमेशा से वही करती आई हूँ जो मुझे अच्छा लगता है। उन्होंने कहा है कि हर गाने को करने से पहले मैं उसकी कहानी समझती हूँ उसके बाद कोई फैसला करती हूँ। ऐसे में उन्होंने इशारों इशारों में यह भी कह दिया है कि उन्होंने सलमान की वजह से नहीं बल्कि अपनी पसंद से दबंग में काम किया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

4 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago