बलिया में आज दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

बलिया। विधानसभा चुनाव के आखिरी दिनों में सभी दिग्गज अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बलिया में मतदान के लिए अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में प्रचार के लिए अब कई दिग्गज उतरने वाले हैं। जहां बड़े-बड़े दिग्गज नेता धुआंधार चुनावी रैलियां करते नजर आएंगे। रविवार को कई दिग्गज नेता अपनी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाएंगे। और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।बीजेपी से शनिवार को मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद रविवार को गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा है।

रविवार को ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी बलिया भी प्रचार करते नजर आएंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज भी बलिया में सभा करेंगे। बीजेपी के अलावा अन्य पार्टियों के दिग्गज भी चुनावी मैदान में होंगे। सपा और सुभासपा गठबंधन की भी संयुक्त सभा होने वाली है। रविवार को ही नुक्कड़ एवं जनसभा का आयोजन किया गया है।अमित शाह की 2 जनसभा- बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह एक बजे के करीब यहां पहुंचेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

वहीं फेफना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी के समर्थन में चितबड़ागांव में सिनेमा हॉल के पास स्थित मैदान में गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे।बैरिया में राजनाथ सिंह की सभा- रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को क्षेत्र के इब्राहिमाबाद के पशु मेला के मैदान में भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ल के पक्ष सभा करेंगे। संसदीय कार्य राज्यमंत्री और बैरिया के भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी हो गई है। यह रक्षामंत्री की दूसरी चुनावी जनसभा है।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और लोकसभा क्षेत्र गोड्डा (झारखंड) के सांसद निशिकांत दूबे रविवार को बलिया आएंगे।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के समर्थन में शाम 4 बजे बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के कंसपुर दियारा में काली मंदिर के पास जनसंवाद करेंगे। वहीं सांसद निशिकांत दुबे राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर के साथ ग्रामसभा शेर के रामलीला मैदान में और अगरसंडा चट्टी परआयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।सिकंदरपुर में MP के सीएम शिवराज- पकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहराजपुर छतरसड़ में रविवार को दो बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम है।

वह भाजपा विधायक और प्रत्याशी संजय यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।सपा-सुभासपा की संयुक्त सभा- रविवार को ही सपा सुभासपा की भी संयुक्त जनसभा और नुक्कड़ सभा होने वाली है। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी महेंद्र चौहान के पक्ष में जनसभा होने वाली है। जहां मुख्य अतिथि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर होंगे।इसके अलावा बीजेपी से सपा में आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या भी सभा में शामिल होंगे।वहीं फेफना विधानसभा में जनता दल यु के प्रदेश अध्यक्ष लललन सिंह अपने प्रत्याशी अवलेश सिंह के प्रचार में 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago