Categories: बलिया

बलियाः विस चुनाव नजदीक, पर अभी तक नहीं बना पीपा पुल, नौरंगा के लोग परेशान

बलियाः नौरंगा ग्राम पंचायत का पीपा पुल अभी तक नहीं बन पाया है। पीपा पुल न बनने से गंगा उस पार बसा नौरंगा अपने विधानसभा क्षेत्र के भू-भाग से कट गया है।

पीपा पुल 15 नंवबर से 15 जून के बीच हर वर्ष संचालित होता है। लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। विधानसभा चुनाव भी आने वाले हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। विभाग के अधिकारियों के द्वारा पीपा पुल बनाने की कोई हलचल तक नहीं की जा रही। इस वजह से 30 हजार की आबादी वाले नौरंगा के लोग बेहद परेशान है।

बता दें कि गंगा उस पार के नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा आदि गांव में लगभग 24 से अधिक सरकारी लाइसेंसी हथियार हैं जो अब तक बैरिया थाने में जमा नहीं हो सके हैं। कारण यही है कि पीपा पुल बना नहीं है, ऐसे में लोगों को असलहा जमा कराने के लिए 100 किलोमीटर का चक्कर लगाकर बैरिया थाना जाना पड़ेगा या फिर नाव का सहारा लेना पड़ेगा। बात आम लोगों की परेशानी की ही नहीं है, इस पुल के न बनने से प्रशासनिक अधिकारियों को भी काफी परेशानी होगी। चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की मुसीबत बढ़ जाएगी।

वहीं उपजिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत हुई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर पीपा पुल बन जाएगा और आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। पुल के लिए सौ पीपा की आवश्यकता थी जिसमें 70 लगाए जा चुके हैं, वहीं 30 पीपा शीघ्र लगा दिए जाएंगे। बहरहाल अधिकारियों ने तो आश्वासन दे दिया है, देखना होगा कि पीपा पुल कब तक बनकर तैयार होता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago