Picture – बलिया ASP ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

बेलथरा रोड। छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बलिया पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। बलिया एसपी राज करन नय्यर ने पुलिस विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी के द्वारा अलग अलग घाटों का भ्रमण कर वहां व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है।एएसपी विजय त्रिपाठी उभांव थाना अंतर्गत कई पूजा के घाट पहुंचे। उन्होंने हल्दीराम घाट और बेल्थरा बाजार घाट का, बेल्थरा रोड का  बिचला पोखरा घाट निरीक्षण किया। वहां मौजूद आम नागरिकों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पूछा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सभी फोर्स को ब्रीफ किया और आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने सुरक्षाबलों को निर्देशित किया कि सतर्क दृष्टि रखें, सभी इलाकों में नजर बनाए रखें। भ्रमणशील रहकर शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखें। नदी-तालाबों पर सतर्कता बरतें। छोटे बच्चों पर ध्यान दें। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को नदी किनारे न जाने इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही बड़े बुजुर्गों, माताओं की मदद की जाय किसी को भी किसी तरह की कोई असुविधा न हो। इस दौरान प्र0नि0 उभांव श्री अविनाश सिंह मय पुलिस बल के साथ मौजूद थे।इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विजय त्रिपाठी महोदय द्वारा सिकंदरपुर में SDM सिकंदरपुर व क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर व SHO सिकंदरपुर के साथ मीटिंग की और छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago