Categories: बलिया

बलिया में सख्ती से होगा नाइट कर्फ्यू का पालन, एएसपी ने सभी थानों को दिए निर्देश

कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर बलिया प्रशासन सतर्क नज़र आ रहा है। ज़िले में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। और कर्फ्यू का सख्ती से पालन हो, इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने थानों को शासन की गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया है, जनपदवासियों से भी सहयोग की अपील किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी के द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि गाइडलाइन के तहत बाजारों में भीड़ भाड़ नहीं होने देना है। हर व्यक्ति के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। बाजार में व्यापारियों को इस बात के लिए जागरूक करने को कहा गया है कि वे बिना मास्क पहने किसी भी व्यक्ति को सामान ना बेचें।

साथ ही बिना मास्क के बाजारों में निकलने वालों पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी के लिए मास्क और जेब में आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों (जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या अन्य साधन से आने वाले) की जानकारी जुटाकर जांच करवाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

7 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago