Categories: बलिया

जुलाई आते ही बढ़ने लगा गंगा नदी का जलस्तर, कई गांवों में मंडराया कटान का खतरा

बलिया में बारिश के समय गंगा रौद्र रुप धारण कर लेती है। गंगा की तेज उफनती लहरें तटीय इलाकों में कटान शुरु कर देती है। हर साल बारिश में जिले के सैंकड़ों किसानों के खेत बर्बाद हो जाते हैं। इस बार भी मानसून शुरु होते ही नदी के जलस्तर में बढ़ाव शुरु हो चुका है। गंगा चेतावनी दे रही है।

अगर समय रहते कटानरोधी काम पूरा नहीं हुआ तो गंगा तटीय इलाकों में तांडव मचाएगी। गंगा के कटान से सबसे ज्यादा तबाही दूबेछपरा और रामगढ़ इलाके में होती है। इसके अलावा सरयू से रेवती के टीएस बंधा, जयप्रकाशनगर के बीएसटी बंधा और टोंस नदी से भी बड़ी अबादी को खतरा रहता है।

हर साल सरकार कटानरोधी प्रोजेक्ट पर काम शुरु करती है। इस साल भी एनएच 31 को गंगा के कटान से बचाने के लिए रामगढ़ से दुबे छपरा तक लगभग 36 करोड़ का कटानरोधी काम चल रहा है। लेकिन यह काम इतनी धीमी गति से हो रहा है कि इसे पूरा होने में लंबा वक्त लगेगा। जिससे काफी परेशानियां खड़ी हो सकती है।

वहीं ग्राम पंचायत हरपुर के सुघरछपरा में बनाए जा रहे स्पर का कार्य 50 फीसद तक हुआ है। रिवेटवेट का कार्य रामगढ़ में 70 से 80 फीसद हो गया है। इससे तटवर्ती लोग राहत महसूस कर रहे हैं। सुधरछपरा से दुबे छपरा व उदय छपरा तक के कार्य की गति धीमी है। इस स्थान पर अभी तक 50 फीसद ही कटानरोधी कार्य हो पाया है।

इसके अलावा सरकार ने नदी कटान से आबादी को सुरक्षित करने के लिए जिले में लगभग 111 करोड़ से 19 परियोजनाओं की सौगात दी है। जिले में गंगा और सरयू जुलाई से उफान पर होने लगतीं हैं। ऐसे में अगर समय पर प्रोजेक्ट पूरे नहीं हुए तो लोगों को भारी परेशानी का सामना करा पड़ेगा।

वहीं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र का कहना है कि कुछ स्थानों में कटानरोधी कार्य सुरक्षित लेवल से ऊपर तक हो चला है। पानी बढ़ने पर भी कार्य प्रभावित नहीं होगा। जहां पर भी कार्य की गति धीमी है, वहां के ठेकेदारों को कहा गया कि वह श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य की गति तेज रखें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago