गाजीपुर पीजी कॉलेज में बीते 20 अप्रैल से तीन मई तक आयोजित सेना भर्ती रैली के सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आगामी 29 जुलाई को होगी। यह परीक्षा वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित सेना भर्ती कार्यालय के रणबांकुरे मैदान में होगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष धवन ने सोमवार को दी।
कर्नल मनीष धवन ने बताया कि सोल्जर जीडी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर ट्रेडमैन, सोल्जर क्लर्क और सोल्जर नर्सिंग पद के लिए रैली में सफल हुए अभ्यर्थी 29 जुलाई की सुबह दो बजे रणबांकुरे मैदान में रिपोर्ट करेंगे। रैली में सफल अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 19 जुलाई को रणबांकुरे मैदान में आकर हर हाल में ले लें।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…