सेना भर्ती रैली की तारीखों का ऐलान, बलिया के नौजवानों को इस दिन मिलेगा मौका

बलिया– सेना में शामिल होने के सपना देखने वाले युवाओं का इंतजार ख़त्म हो गया है और उनके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल सेना भर्ती के लिए रैली की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. सेना भर्ती रैली वाराणसी में होने जा रही है और इसकी शुरुआत एक नवम्बर से होगी. बताया जा रहा है कि वाराणसी में होने वाली इस सेना भर्ती रैली में 12 जिलों के युवा हिस्सा लेने आ रहे हैं और इसमें करीब 18 हज़ार 492 अभ्यर्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

इतने ही छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीँ इसके आयोजन को लेकर बीते कल बुधवार को तहसीलवार कार्यक्रम का ब्यौरा दे दिया गया है. इसके मुताबिक, रैली के पहले दिन आज़मगढ़ के अभ्यर्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. यह सेना भर्ती रैली 25 नवम्बर तक चलने वाली है जिसमे वाराणसी के युवाओं को रैली 19 और बीस नवम्बर को होने वाली है.

आपको बता दें कि इसका आयोजन वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में होने वाला है.
आज़मगढ़ के बाद दो नवम्बर को फूलपुर के साथ साथ साथ मऊ के मधुबनी तहसील की भर्ती की जाएगी और इसके बाद उसके आस पास के इलाके यानी कि घोसी, गोहना और मोहम्दाबाद की भर्ती की जाएगी. गोरखपुर की तहसील की भर्ती रैली 14 नवम्बर को होगी और बलिया रसड़ा तहसील को मौका 16 नवम्बर को मिलेगा.

इसके बाद 17 नवम्बर को बलिया के साथ साथ बांसडीह व बैरिया तहसील की भर्ती होगी. बेल्थरारोड, बांसडीह व बैरिया तहसील की भर्ती 18 नवम्बर को होगी. इसके बाद वाराणसी के युवाओं को मौका मिलेगा. आपको बता दें कि जिस अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन किसी कारण एक से ज्यादा बार हो गया है उनकी भर्ती के लिए 21 नवम्बर का दिन तय किया गया है. ऐसे में उन्हें परेशान होने की ज़रुरत नहीं है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago