Categories: बलिया

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में बलिया का असलहा तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर जिले के बदलापुर में हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में बलिया के एक असलहा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के अनुसार बदलापुर थाने की पुलिस टीम द्वार नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को क्षेत्र में अवैध वाहनों और संदिग्‍ध व्‍यक्‍तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शातिर किस्म के अपराधी असलहों का व्यापार करते हैं और वे बदलापुर के बटाऊबीर शाहपुर की तरफ से असलहों की खेप लेकर गुजरने वाले हैं।

इसके बाद पुलिस बदलापुर-शाहगंज रोड पर स्थित सरोखनपुर में हाईवे पर बने अंडर पास पुलिस के पास सघन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस के ऊपर ही फायर करने लगे। बदमाशों द्वारा गोली चलाने के बाद पुलिस टीम द्वारा बदमाशों पर भी गोली चलाई गई।

इस दौरान पुलिस की गोली लगने से संतोष सिंह उर्फ रामदास उर्फ भोदू पुत्र रविकान्त सिंह निवासी जजौली थाना भीमपूरा जनपद बलिया घायल होकर गिर गया। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 04 तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 मिस कारतूस .315 बोर और 01 मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो बरामद किया गया।

इस दौरान संतोष का सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकला। इस मामले में बदलापुर थाने में उचित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago