क्या बलिया में सुभासपा के फर्जी कार्यकर्ता दे रहे इस्तीफा?

बलिया। एक ओर जहां सुभासपा में इस्तीफों का दौर जारी है। शनिवार को भी खबर आई की फिर 25 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया। तो वहीं दूसरी ओर सुभासपा का दावा है कि इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ता और नेता सुभासपा के थे ही नहीं इन्होंने ना तो कभी सुभासपा की सदस्यता ली और ना ही पार्टी में सक्रिय हुए। जब सुभासपा ज्वॉइन ही नहीं की तो इस्तीफा कैसे दे सकते हैं। अन्य पार्टियों सुभासपा की बदनाम करने की साजिश रच रही है।

बता दें शुक्रवार को 25 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिला स्थित डाक बंगला में सुभासपा की टोपी उतारकर जमीन पर रख दी। इस दौरान नेताओं ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर की बदलते विचारधारा से से आहत होकर सुभासपा छोड़ रहे हैं। वहीं सुभासप के नेता होने का दावा करने वाले पूर्व बसपा नेता बड़े लाल चौहान ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर दलितों को हिस्सा देने से पीछे हट रहे हैं। साथ ही ओम प्रकाश राजभर को एक अवसरवादी नेता भी बताया। 

इधर सुभासपा के पदाधिकारी का कहना है कि जो लोग सुभासपा से इस्तीफा देने की बात कह रहे वो किसी सुभासपा नेता को इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे। इस तरह सुभासपा की टोपी उतारकर पार्टी छोड़ने की बात क्यों कर रहे हैं। ना तो वो पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की सूची उपलब्ध रहा है। तो यह साफ है कि जब ये सुभासपा में शामिल हुए ही नहीं तो अधिकारिक तौर पर इस्तीफा भी कैसे देंगे। अन्य पार्टी के नेता सुभासपा में इस्तीफा देने के लिए आ रहे हैं। यह सिर्फ सुभासपा को बदमान करने की साजिश है।

सालों पहले सुभासपा छोड़ी, अब दूसरी पार्टी में हैं इस्तीफा देने वाले कई नेता! 

बड़े लाल चौहान- डेढ़ साल पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं वर्तमान में दूसरे दलों के साथ दिखते हैं।  

मुश्ताक अहमद गुडू- विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी मालती राजभर के साथ वोट मांगते नजर आए।

हरिहर राजभर- फिलहाल भाजपा नेता हैं सुभासपा 3 साल पहले छोड़ दी थी।

जनार्दन राजभर – ये भी बसपा के नेता है सुभासपा का दामन 8 साल पहले छोड़ दिया था।

रमेश यादव- सपा नेता हैं 5 साल पहले सुभासपा छोड़ दी थी। 

वहीं सुभासपा के संस्कृति प्रकोष्ठ के नेता उमाशंकर राजभर का आरोप है कि बड़े लाल राजभर के कहने पर वह सांकृतिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे लेकिन मुझसे इस्तीफा देने के लिए कहा गया।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago