अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश में शराब बंद कराए PM मोदी: ओमप्रकाश

भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व काबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ‘गुजरात मॉडल’ का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वादा याद दिलाते हुए कहा कि अब समय आ गया है। सरकार इसे लागू करे और उत्तर प्रदेश में शराब बंद कराए। सवाल किया कि जब बिहार, गुजरात समेत देश के आठ अन्य राज्यों में ऐसा हो सकता है तो यूपी में क्यों नहीं? कहा कि क्रांतिकारी धरती बलिया से शराब के खिलाफ बिगुल फूंका जा रहा है। हम शराब बंद कराकर ही दम लेंगे। शराबबंदी से गरीबों के लिए तरक्की का द्वार खुलेगा और वे भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे।

भासपा की महिला शाखा की ओर से रविवार को टीडी कालेज के मैदान में आयोजित ‘महिला महारैली’ को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा कि एक ओर प्रदेश में मद्यपान निषेध विभाग शराब को जहर बताकर इससे बचने की अपील करता है, वहीं आबकारी विभाग अधिक से अधिक शराब बेचने की कोशिश करता है। यह अजीब विडम्बना है। कहा कि शराब से सर्वाधिक प्रभावित महिलाएं ही हैं। इनके निमंत्रण पर ही मैं यहां आया हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शराबबंदी के पक्ष में हैं। ‘मन की बात’ में वे इसका जिक्र कर चुके हैं। मुख्यमंत्री से भी हमारी बात हुई है। प्रदेश में शराब बंद होकर ही रहेगा। भासपा नेता ने समाज के लोगों से बेटियों की शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। कहा कि पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में विभाजन पिछड़ा, अति पिछड़ा व सर्वाधिक पिछड़ा में करने की बात मुख्यमंत्री ने भी मान ली है। ऐसा हो जाने के बाद पिछड़ा वर्ग के वंचित लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। ओमप्रकाश राजभर ने महिला रैली के जरिए सपा-बसपा व कांग्रेस पर ही निशाना साधा। कहा कि 2019 में फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago