अपील- बलिया के इस बच्चे को है आपकी ज़रूरत, आप दे सकते हैं इसे नई ज़िंदगी

बलिया जिले के श्रीनगर के रहने वाले चंद्रमा यादव ने अपने बेटे संदीप यादव के लिए मदद की अपील की है . दरअसल इस बच्चे को आपकी मदद की ज़रुरत है. संदीप फिलहाल ज़िन्दगी की जं’ग लड़ रहा है. चार दिन पहले की घटना है. बैरिया मार्ग पर संदीप का एक ज़बर’दस्त ए’क्सी’डेंट हो गया. एक गाड़ी से उसकी टक्कर हो गयी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अफ़सोस की बात यह है कि जिसने टक्कर मा’री, उसने 18 साल के इस बच्चे को सड़क पर ही म’रने को छोड़

दिया और खुद फ’रार हो गया. खैर, बाद में संदीप को बलिया के जिला चिकित्सालय में ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया है. इसके बाद वहां पहुँचने पर उसे लखनऊ के पीजीआई रेफर कर दिया गया. लेकिन पीजीआई में भर्ती से इनकार के बाद फिलहाल संदीप को कुछ लोगों की मदद से लखनऊ के प्राइवेट हास्पिटल जैनिसिस में भर्ती किया गया है.

आपको बता दें कि संदीप के घर वालों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह अपने बच्चे का प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा सकें. हालत सीरियस है तो इलाज में भी काफी खर्च होगा ही. फिलहाल उन्हें आपसे मदद की आस है. वहीँ कुछ लोगों ने तत्काल मदद की जिसकी बदौलत इलाज शुरू हो पाया लेकिन अभी इलाज लम्बा चलना है. सरकार की तरफ से भी फिलहाल कोई मदद नहीं मिली है.

ऐसे में अब हर तरफ से उम्मीद हार चुके बाप ने अपने बेटे के इलाज के लिए बलिया के लोगों से मदद की अपील की है. उनकी अकाउंट डीटेल यहाँ दी गई है. Name – Chandrama Yadav, Account no – 75086927607, IFSC CODE – SBIN0RRPUGB. आप लोगों से मदद की गुज़ारिश है. आप चंद्रमा यादव से इस नंबर 7827071532, 8840282597 पर सम्पर्क भी कर सकते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago