बलिया। जनपद की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था डा० अम्बेडकर सोशल वेल्फेयर सोसाइटी असनवार की संस्थापिका अध्यक्ष स्व० अनुरागी देवी की नौवीं पुण्यतिथि राम अइगा प्रसाद अनुरागी फाउंडेशन ( रापा फाउंडेशन ) के प्रधान कार्यालय पर ” वंचित अधिकार दिवस ” के रुप में मनायी गयी , जिसकी अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शनि कुमार ने की ।
उक्त कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित करते हुए ने पूर्व राज्य मंत्री श्री सनातन पाण्डेय ने कहा कि श्रीमती अनुरागी देवी ने डा० अम्बेडकर सोशल वेलफेयर सोसाइटी की स्थापना कर एक बहुत ही उल्लेखनीय कार्य किया है ,जो संस्थान आज हाशिये का जीवन जी रहे लोगों के लिए एक प्रेरणा का केन्द्र बना हुआ है । अनुरागी देवी एक घरेलू महिला होते हुए भी जिस तरह हमेशा वंचित समाज के लिए चिन्तित रहती थी , उनके लिए आज यह जरुरी है कि जाति एंव धर्म से ऊपर उपकर एक स्वायत एंव स्वालम्बी समाज की स्थापना कर एक समतामूलक समाज की स्थापना कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाये।
विशिष्ट अतिथि बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भारती ने कहा कि भारतीय संविधान में सभी नागरिकों को समानता का अधिकार तो दिया गया है , लेकिन जिन्हें इसे लागू करना है , उनका इसमें कोई खास रुचि नहीं है । यही कारण है कि देश की एक बहुत बड़ी आबादी आज भी बुनियादी अधिकारों से वंचित है । जब तक इस वंचित वर्ग को त्वरित एंव सहजता के साथ उनके अधिकार नहीं मिल जाते है , तब तक मात्रा ढिढोरा पीटने से काम चलने वाला नहीं है । अन्त में कार्यक्रम के आयोजक एवं अनुरागी देवी के छोटे पुत्र जयराम अनुरागी ने आये हुए सभी आगुन्तकों के प्रति आभार प्रकट किया ।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…