Categories: बलिया

बलिया में बदहाल सड़क की एक और तस्वीर, प्याज से भरा पिकअप पलटा

बलिया में बदहाल सड़क पर गड्ढे की वजह से ई-रिक्शा पलटने का वीडियो वायरल हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता, कि एक और घटना सामने आ गई। रविवार की रात में भी प्याज की बोरी से लदा पिकअप गड्ढों में भरे पानी में पलट गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि प्याज लेकर पिकअप बांसडीह के केवरा बाजार में जा रहा था। सुखपुरा चौराहा से बांसडीह की ओर जाता, उससे पहले ही मुख्य सड़क पर लबालब पानी भरे गड्ढे में गाड़ी पलट गई। क्षेत्रीय लोग इसकी मरम्मत की मांग लम्बे समय से कर रहे हैं। अब उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

बता दें स्थानीय चौराहा के पास मुख्य सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें भरा पानी हादसों की वजह बन रहा है। बाइक या तिपहिया वाहन आए दिन उसमें पलट रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार बेफिक्र हैं। कुछ दिन पहले ही एक ई – रिक्शा पलट गया था। सवारी तक घायल हो गई थी। यहां तक कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद सियासत भी खूब हुई। लेकिन शहर के हालात नहीं सुधरे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago