Categories: बलिया

बलियाः जयप्रभा सेतु पर पति के सामने नदी में कूदी महिला, तलाश जारी

बलिया के बैरिया तहसील में एक महिला ने अपने पति के सामने ही नदी में छलांग लगा दी। मांझी घाट स्थित जयप्रभा सेतु पर यह घटना हुई। जहां पत्नी के कूदने पर पति घबरा गया और उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। महिला नदी की गहराई में डूब गई।

महिला रिविलगंज थाना क्षेत्र के आलेख टोला निवासी स्वर्णकार सती प्रसाद की पत्नी सुनीता है। सतीश प्रसाद ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार अपनी पत्नी सुनीता को बाइक पर बैठाकर इलाज हेतु उसे छपरा लेकर जा रहा था। दोनों यूपी से बिहार को जोड़ने वाले मांझी घाट स्थित जयप्रभा सेतु से गुजरे तो महिला ने उल्टी करने की इच्छा जताई और सेतु के रेलिंग के सहारे खड़ी होकर उल्टी करने के बजाय पत्नी ने एक सौ फुट नीचे सरयू नदी में छलांग लगा दिया

पत्नी के कूदने पर पति ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर मछुआरों ने डूब रही महिला को नाव के सहारे बचाने का भरपूर प्रयास किया। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना पाकर माँझी तथा बैरिया थाना पुलिस पहुंची तथा शव को हर हाल में ढूंढ निकालने का परिजनों को आश्वासन दिया। नाव के सहारे शव की खोजबीन की जा रही थी। डूबी महिला को दो पुत्र व एक पुत्री हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago