बलिया की एक और बेटी ने बढ़ाया मान, विनीता रंजन ने UPCET में ऑल यूपी में किया टॉप!

 बलिया। उत्तरप्रदेश की बेटियां लगातार अपने जिले के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। जिसमें बलिया की बेटियां भी शामिल हैं। बलिया की एक और बेटी ने अपने जिले का मान बढ़ाया है। शहबान कॉलेज की छात्रा विनीता रंजन ने UPCET में ऑल यूपी में टॉप किया है। उन्होंने SC कैटेगरी में टॉप कर बलिया जिले का नाम रोशन किया है। विनीता रंजन का सपना फ़ार्मा फ़ील्ड में रीसर्च करना है। जिससे भविष्य में किसी भी तरह की महामारी से निपटने में देश और दुनिया की मदद की जा सके।

बता दें कि नगरा के इसारी सलेमपुर के रहने वाले दिलीप कुमार जी की सुपुत्री विनीता रंजन शहबान कॉलेज ऑफ फ़ार्मेसी नगरा की डी०फ़ार्मा सेकंड ईयर की छात्रा थी। अब बी०फार्म० सेकंड ईयर लैटरल एंट्री के लिए सलेक्ट हुई है। इस सफलता पर शहबान कॉलेज के चेयरमैन इश्तेयाक़ अहमद मैनेजिंग डायरेक्टर मु० इमरान व सभी शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य की कामना की और कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण है।उन्होंने SC कैटेगरी में ऑल यूपी में टॉप किया है। विनीता को सफलता मिलने से उनके परिवार के साथ ही पूरे जिले में खुशी का माहौल है। सभी को विनीता पर गर्व है। और उन्होंने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी है।

 

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago