Categories: बलिया

बलिया में सपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे अनिल राय, आज यहां रखी जनसभा

बलियाः आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। बलिया के हर गली, छोटे कस्बों से लेकर गांवों तक सपा पार्टी हर जगह पहुंच रही है और जनता की नब्ज़ टटोल रही है।

इसी बीच आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवरामपुर मोहन छपरा टेकार में एक जनसभा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मा. सनातन पाण्डेय और समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव उपस्थित रहे।

इस दौरान जनसभा में सपाईयों ने अपने विचार रखे और आने वाले विधानसभा चुनाव में बड़े बदलाव की बात कही। सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनने और यूपी में शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार को कायम करने की बात कही।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम (प्रधान) मनीष पाण्डेय, बलिराम ओझा, लक्की सिंह (प्रधान अखार), कृष्णा प्रधान, गुड्डु पाण्डेय, श्याम नारायण यादव, नमो नारायण सिंह, राजेश यादव (प्रधान), सेराज खां (पूर्व प्रधान), राकेश यादव( B D C), विजय पाण्डेय व हजारों लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुप्तेश्वर पाण्डेय ने की। सबका आभार प्रकट पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुड्डु राय ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago