Categories: बलिया

बसपा छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार हुए बलिया के अनिल राय !

बलिया डेस्क : छात्र राजनीति से अपनी राजनैतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले अनिल राय ने आखिरकार सपा का दामन थाम ही लिया अनिल राय के साथ बैंक के पूर्व रीजनल मैनेजर कामेश्वर सिंह ने भी सपा का दामन थामा। जहाँ एक तरफ अनिल राय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव श्री राय को पार्टी में शामिल करा रहे थे वही दूसरी ओर राय के समर्थक लखनऊ पार्टी कार्यालय के सामने जय अखिलेश और अनिल राय के नारे लगा रहे थे।

पार्टी में शामिल होने के बाद श्री राय के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि अनिल राय के पार्टी में आने से बलिया में मजबूती मिलेगी और एक अच्छे नेता से जनता जुड़ेगी अखिलेश ने अनिल राय को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उधर पार्टी में शामिल होने के बाद श्री राय जैसे पार्टी कार्यालय से बाहर निकले उनके स्वागत में उनके समर्थक फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

वहीँ मीडिया को संबोधित करते हुए अनिल राय ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार सपा की होगी और अखिलेश यादव सूबे के पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे कहा कि बलिया नगर में ही पूरे जनपद में सपा का परचम लहरायेगा ।वहीँ बलिया में अनिल के आगमन को लेकर स्वागत की तैयारी जोर शोर से चल रही है। राय के आवास पर बधाई देने के लिए समर्थकों की भीड़ सुबह से लगी रही । उनके छोटे भाई ज्ञानेंद्र राय गुड्डु को सभी लोगो ने बधाई दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago