बलिया का सेक्टर मार्ग ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में चला गया है। इससे किसानों में भयंकर नाराजगी देखी जा रही है। शुक्रवार को आक्रोशित नरहीं किसानों ने दोपहर 2 बजे गांव के सामने निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर धरने पर बैठ गए।
उन्होंने बताया कि जब तक हम लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता नहीं दिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हम किसान छोटकी नरहीं के सभी लोगों के निकासी हेतु चकबंदी के दौरान सेक्टर मार्ग मिला था। जो इस समय ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की वजह से सारा सेक्टर मार्ग एक्सप्रेस—वे में चला गया है।
इससे गांव के लगभग दो हजार लोगों की निकासी के लिए कोई रास्ता नहीं है। इसको लेकर कई बार जिलाधिकारी से लगायत तमाम जन प्रतिनिधि के यहां पत्र भी लिखा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में हम लोग मजबूर होकर धरना प्रारंभ किए हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…