बलिया के फेफना में स्थित प्राथमिक विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समय पर नहीं पहुंची। उनके समय से स्कूल न पहुंचने की शिकायत मिलते हुए जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन इस दौरान अधिकारियों के सामने ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और प्रधानाचार्य आपस में भिड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, स्कूल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 9 बजे तक पहुंचना होता है, लेकिन इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा। हर रोज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देरी से स्कूल पहुंचती है और कई बार बच्चे घंटों तक उनके इंतजार में गेट पर बैठे रहते हैं। इस मामले की शिकायत किसी ने उच्च अधिकारियों से कर दी। इसके बाद जांच अधिकारी स्कूल पहुंचे और उपस्थिति रजिस्टर समेत सभी चीज़ों की जांच की। जांच अधिकारी को देख कर स्कूल में खलबली मच गई। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और प्रधानाचार्य आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए। जांच अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया और सभी को फटकार लगाई।
इधर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के स्कूल में न पहुंचने से कई बच्चे निराश बैठे रहे और घंटों तक उनका इंतजार करते रहे। बच्चों ने बताया कि रोज़ हम लोग ऐसे ही पढ़ते हैं, कोई पढ़ाने आता भी है तो देर से ही आते है।
इधर जांच अधिकारियों के स्कूल प्रांगण में पहुंचने की सूचना मिलते ही सहायिकाओं के परिजन आ गए और कहने लगे कि तीन हजार और पांच हजार से क्या होगा? इसके साथ ही साथ परिजनों ने बचाव करते हुए अधिकारियों से बातचीत कर मामले को आपस में बात करते दिखे। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार वर्मा ने इस संबंध में बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समय से आने के लिए बोला, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा हमेशा समय को नजरअंदाज कर मनमानी की जा रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…