रसड़ा. विद्युत उपकेंद्र सरायभारती पर तैनात एसएसओ व लाइनमैन के साथ कुछ अराजकतत्वों ने मंगलवार की रात दुव्यर्वहार करने के साथ मारपीट की. घटना की सूचना मिलते ही अन्य विद्युत कर्मचारी केंद्र पर पहुंचकर बिजली काटने के साथ ही केंद्र के बाहर गेट पर ताला जड़ दिया. बिजली काटने के कारण रातभर क्षेत्र में बिजली गुल रही, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दूसरे दिन बुधवार को अराजक तत्वों ने केंद्र पर पहुंचकर माफी मांगी, तब जाकर दोपहर को लगभग डेढ़ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई.
घटना के संबंध में कर्मचारियों ने बताया कि रात्रि लगभग 10 बजे अचानक विद्युत सप्लाई कट गयी। जिसके कुछ ही देर बाद कई बाइकों से कुछ अराजक तत्व केंद्र पर पहुंच गए और बवाल खड़ा कर दिया. अभी एसएसओ व लाइनमैन उन्हें कुछ समझाते तब तक अराजक तत्वों ने दोनों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी. जब इसकी खबर अन्य विद्युत कर्मियों को हुई तो वे भी सरायभारती उपकेंद्र पर पहुंच गए और लाइन काटकर उपकेंद्र के मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया. इसके बाद घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया. इस दौरान कर्मचारी दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे, तब तक आरोपी अराजक तत्वों ने आकर माफी मांग ली, जिस पर कर्मचारी भी मान गए और बिजली आपूर्ति बहाल की.
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…