‘मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे से नहीं है मंत्री का संबंध’, क्या फैलाई गई झूठी खबर?

बलिया में चित्रगुप्त मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन हुआ। भृगु मंदिर के निकट चित्रगुप्त मंदिर है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा होने का आरोप लगाया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के डॉ. दयाल शरण वर्मा के नेतृत्व में कब्जे के खिलाफ धरना हो रहा था।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभ इस मुद्दे पर क्रमिक अनशन कर रही थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमन्त्री और बलिया सदर के विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला का नाम घसीटा जा रहा है। कहा जा रहा है कि आनंद स्वरूप शुक्ला के समर्थन से ही मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा हुआ है। कुछ खबरिया चैनलों ने लिखा है कि मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला पर है। साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का क्रमिक अनशन आनंद स्वरूप शुक्ला के खिलाफ था।

भारत समाचार द्वारा इस मसले पर किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट

इस मामले को समझने के लिए हमने धरना-प्रदर्शन में मुख्य भूमिका निभा रहे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के दयाल शरण वर्मा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि “हमारा धरना मंदिर परिसर की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ था। ना कि मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला जी के खिलाफ। आनंद स्वरूप शुक्ला का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।”

दयाल शरण शर्मा ने बताया कि “आज नगर मजिस्ट्रेट आए थे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा रोका जाएगा। लेकिन जो कब्जा कर रहा है वो रात के समय में अवैध निर्माण करा देता है। हालांकि हमने इसे लेकर आज नगर मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा है।” बता दें कि भृगु मंदिर के पीछे चित्रगुप्त मंदिर है। मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर अवैध निर्माण करवा दिया है। जिसके खिलाफ क्रमिक अनशन हो रहा था।

Akash Kumar

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago