आनंद महिंद्रा ने रिक्शे पर देखा कंपनी का LOGO, बलिया के रिक्शेवालों को मिलेगा तोहफ़ा

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रिक्शे पर लगे कंपनी के लोगो की तस्वीर काफी वायरल हो रही है. दरअसल यह लोगो मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा का है और अपना लोगो एक रिक्शे पर देखकर कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपनी एक ऐसी बात कही है जिसे सुनकर रिक्शे वाले ख़ुशी से झूम उठेंगे. आपको बता दें कि इस फोटो को नीरज प्रताप सिंह के एक ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट किया गया था.

वहीँ इसके बाद सोशल मीडिया पर ख़ास एक्टिव रहने वाले आनंद महिंद्रा ने इस फोटो को रिट्विट किया और लिखा कि वह इस फोटो को देखकर काफी रोमांचित हैं. उन्होंने आगे कहा कि रिक्शे वाले भी उनकी कंपनी और ब्रांड को आकांक्षा के रूप में देखते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम से उन्नत रूप प्रदान करेंगे. ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि आनंद महिंद्रा की कंपनी महिंद्रा जल्द ही रिक्शे वाले को अपग्रेडेडवाहन देने जा रहे हैं.

दरअसल आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर तमाम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं और और वीडियोज वगैरा भी शेयर करते रहते हैं. वहीँ वह राजनीति पर भी बोलते रहते हैं. इसके अलावा हाल ही में महाराष्ट्र में हुई सियासी गहमा गहमी पर भी उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने इस वीडियो के ज़रिये महाराष्ट्र की राजनीती पर चुटकी ली और कहा था कि यह वीडियो वहां के हालात को बयां कर रहा है.

वीडियो में दिख रह था कि कुछ लड़के एक रेडर के साथ कबड्डी का खेल रहे थे लेकिन होता यह है कि जैसे ही रेडर बीच की रेखा को छूने वाला होता है कि इस बीच बाकी के लड़के उसे वापस खींच लेते हैं और इस तरह टारगेट को हासिल नहीं कर पाता है. उनके इस वीडियो पर लोगों ने भी खूब मज़े लिए थे और रीट्वीट किया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago