Categories: बलिया

बलिया को स्मार्ट नगर पालिका बनाने के लिए 2 करोड़ से अधिक की कार्य योजना को मिली मंजूरी, प्रमुख चौराहे विकसित होंगे

बलिया को स्मार्ट नगर पालिका के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग के तहत 2 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वाकांक्षी कार्य योजना को मंजूरी दी है। इस कार्य योजना के तहत शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

योजना के तहत शहर के 10 प्रमुख चौराहों के विकास के लिए 75 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं, जिनमें विशुनीपुर, पानी टंकी, कासिम बाजार, जगदीशपुर, हनुमानगढ़ी, नया चौक, शास्त्री, ऑक्टेन गंज, टीडी कॉलेज और कुंवर सिंह चौराहा शामिल हैं। स्टेडियम के पास 12.19 लाख रुपये की लागत से नया महाराणा प्रताप चौराहा बनेगा। इंदिरा मार्केट के सामने 8 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक चौराहे का निर्माण होगा।

छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 50 लाख रुपये की लागत से दो मॉडल वेंडिंग जोन का निर्माण किया जाएगा। ये जोन शीश महल की गली के पीछे और कासिम बाजार में गुरुद्वारा के पीछे स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा ओवरब्रिज पर 20 लाख रुपये की लागत से बटरफ्लाई लाइट्स लगाई जाएंगी। पुलिस बूथ के पास 36 लाख रुपये की लागत से एक नया चौराहा बनेगा। बस स्टैंड से चित्तू पांडे चौराहे तक स्टेनलेस स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी और वृक्षों-पुष्पों से सजाया जाएगा। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर कार्य प्रारंभ किया जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago