बलिया में 9 अगस्त से शुरू होगा अमृत महोत्सव, ‘स्वतंत्रता की साइकिल रैली’ से होगी शुरुआत

बलिया। जिले में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव 9 अगस्त से 16 अगस्त तक मनाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने इसकी तैयारियों के संबंध में रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लिए बलिदान हुए शहीदों की याद में यह कार्यक्रम हो रहा है, लिहाजा इसकी भव्यता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। विभिन्न अधिकारियों को उनसे जुड़े

कार्य का विभाजन करते हुए पूरी जिम्मेदारी से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मंच पर एवं सभागार के बाहर होने वाली तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में डीडीओ राजित राम मिश्र समेत प्रोबेशन विभाग, सैनिक कल्याण बोर्ड व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त को पहले दिन 7500 मीटर की ‘स्वतंत्रता की साइकिल रैली’ वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकाली जाएगी,

जो पुलिस चौकी हनुमानगंज तक तथा वहां से वापस होकर चौक स्थित शहीद पार्क तक जाएगी। इसमें सभी साइकिल सवार भारतीय प्रधान रहेंगे और स्वतंत्रता आंदोलन के लोकप्रिय नारों के प्लेकार्ड के साथ भाग लेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

17 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago