आज बलिया आएंगे अमित शाह, सलेमपुर प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा

लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही बलिया में दिग्गज नेताओं की जनसभाओं का दौर तेज हो चला है। विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक बलिया की अलग-अलग जगहों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोसी में और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बलिया में जनसभा को संबोधित किया था। अब आज यानि सोमवार के दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बलिया आ रहे हैं।

अमित शाह सलेमपुर और बलिया लोकसभा सीट पर जनसभा करेंगे।  वे सलेमपुर लोकसभा सीट के वेल्थरोड के हल्दीरामपुर स्थित लालमनी ऋषि इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर दो बजे भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद 29 मई को उनकी बलिया लोकसभा सीट के नगर विधानसभा में जनसभा होगी। इसके साथ ही 27 मई केशव प्रसाद मौर्य भी बलिया लोकसभा सीट के बैरिया विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार से सांसद कन्नौज सुव्रत पाठक और कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद दो दिन बलिया में रहेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago