Categories: Uncategorized

बलिया- एयरफोर्स के जवान के शव का इंतजार, गांव में नहीं जल रहा चूल्हा

लापता एएन -32 विमान में सवार 13 वायु सैनिकों की मौत की खबर मिलने के बाद बलिया के शोभा छपरा गांव में तीन दिन से चूल्हा नहीं जला है।
विमान में सवार इस गांव के वायु सैनिक सूरज कुमार सिंह की सलामती के लिए दस दिन तक मंदिर में भजन-कीर्तन से लेकर मन्नतों का दौर चला।

गत शुक्रवार को विमान के सभी सैनिकों के मौत की बुरी खबर आने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। सूरज के शव के इंतजार में सिर्फ उनके घर ही नहीं नजदीकी रिश्तेदारों के घर भी चूल्हा नहीं जल रहा है। सबको इंतजार है सूरज के शव के घर आने का ताकि उनको अंतिम विदाई दी जा सके।

भारतीय वायु सेना का विमान एएन-32 लापता होने के बाद वायु सैनिक सूरज की पत्नी शालू की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, तब से वह अस्‍पताल में ही हैं। उधर, घर पर बेटे के गम में रोते-रोते मां की आंखें सूज गई हैं। सूरज के पिता विनोद सिंह के साथ उनके भाई विक्रांत ने सरकार से वायु सेना के बेड़े से एएन-32 विमान को हटाने की मांग की है। सूरज के मामा भी एएन-32 विमान क्रैश हो जाने से जान गंवा बैठे थे।

विनोद सिंह के तीन बेटों में सबसे बड़े सूरज हैं। मई में 15 दिन की छुट्टी पर आने के बाद 24 मई को ही वह असम स्थित जोरहाट वायुसेना यूनिट गए थे। जिस दिन विमान लापता हुआ उसके एक दिन पहले उनकी घरवालों से बातचीत हुई थी। सूरज के पिता वायुसेना मुख्यालय जोरहाट फोन करके बेटे के पार्थिव शरीर के बारे में जानकारी ले रहे हैं लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago