जिला पंचायत चुनाव में भाजपा और योगी सरकार पर चुनाव में धांधली करने का संगीन आरोप लग रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद भी बीजेपी पर डीएम और एसपी के जरिए धांधली का आरोप लगाया। बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आरोप प्रत्यारोप के दौर में पहुंच गया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने डीएम एसपी को पत्रक सौंपा। बलिया से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार आनंद चौधरी के पिता पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, प्रत्याशी के चाचा दिनेश चौधरी आदि
पर लगभग दो दर्जन जिला पंचायत सदस्यों को गैर कानूनी तरीके से कहीं छुपा कर रखने का आरोप लगाते हुए इनको सुरक्षित लाने की मांग की है। बीजेपी नेताओं ने कहा है कि इन लोगो ने जबरिया अपने पक्ष में मतदान करने के लिये सदस्यों को बंधक बनाकर व शारीरिक यातना देकर कब्जे में रखा है। बीजेपी की तरफ से बलिया में पहली सदस्यों को छुपाने के आरोप।लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर निष्पक्ष
चुनाव कराने और सरकार के दबाव में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जिला पंचायत सदस्यों के घरों पर दी जा रही दबिश को तत्काल रोकने की मांग की। अम्बिका चौधरी ने आरोप लगाया है कि सत्तापक्ष के इशारे पर पुलिस जिला पंचायत सदस्यों के घरों पर बिना किसी कानूनी अधिकार के दबिश देकर डरा- धमका रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि, एसपी-डीएम सत्तापक्ष के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दबाव डाल रहे हैं। इसीलिए ऐसे किसी भी गैर कानूनी फर्जी दबिश को तत्काल प्रभाव दे रोका जाए।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…