पूर्वांचल एक्सप्रेस से जुड़ेगा बलिया, हेदरिया से भरौली होते हुए बक्सर तक बनेगा फोर लेन हाइवे

बलिया जिले को जल्द ही पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ा जाएगा, इसके लिए तैयारी जारी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस के हैदरिया से भरौली होते हुए बिहार के बक्सर तक कुल 17 किलोमीटर फोर लेन लिंक हाइवे की डीपीआर तैयार हो चुका है और जैसे ही इसे स्वीकृति मिलेगी निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।

यह फोर लेन लिंक एनएच 31 से अलग होगा। बता दें कि हैदरिया से भरौली 15 किमी और भरौली से बक्सर दो किलोमीटर की दूरी में फोरलेन का लिंक रोड बनाया जाना है। इस 15 किलोमीटर की दूरी में करीब 700 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित किया जाना है। इसके लिए भरौली से कोटवां नारायनपुर के बीच चिन्हांकन हो रहा है। यह फोरलेन लिंक रोड एनएच 31 से करीब 800 मीटर की दूूरी पर एनएच के समानांतर किया जा रहा है। हालांकि डीपीआर मंजूर होने के बाद ही इसकी स्थिति स्पष्ट होगी।

हालांकि अभी बिहार जाने में 1 साल तक का समय लगेगा। भरौली चौराहा होकर गुजर रही एनएच 31 को क्रॉस करने के लिए फ्लाई ओवर बनाने का भी प्रस्ताव है। जो नए पुल के निर्माण पूरा होने के बाद बनेगा। वहीं यूपी-बिहार को फोर लेन से जोड़ने का काम तेज से जारी है। भरौली व बिहार के बक्सर के बीच गंगा पर पुल बनाया जा रहा है।माना जा रहा है कि दिसंबर 2022 तक पुल के साथ फोरलेन की सड़क भी शुरु हो जाएगी। जिसके चलते लोगों को काफी आसानी होगी। व

वहीं बक्सर एनएचएआई अभियंता आरके तिवारी का कहना है कि बक्सर से हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तक फोरलेन लिंक रोड बनना है। इसके लिए कार्य जारी है और गंगा पर नए पुल का निर्माण भी हो रहा है। पुराने पुल को मरम्मत कर चालू कराया जाना है। लिंक रोड का डीपीआर बन चुका है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago