Categories: बलिया

बलिया में 11 मई को बंद रहेंगे सभी कल कारखाने

बलिया में 11 मई को नगर निकाय चुनाव का मतदान होना है। ऐसे में जिले के कल कारखाने भी बंद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, प्रमुख सचिव उतर प्रदेश शासन श्रम अनुभाग-3 लखनऊ, द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दिवस पर अवकाश घोषित किया गया है।

बलिया के विभिन्न कल कारखानों में काम करने वाले कर्मकार श्रमिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसको लेकर 11 मई को कारखानों में सवैतनिक अवकाश रहेगा। यदि कोई प्रतिष्ठान व कल कारखाने मतदान के दिन खुले पाये जाते है, तो सेवायोजक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने निर्देश दिया है कि नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के अध्यक्ष,सदस्य पदों हेतु 11 मई को मतदान होना निर्धारित है। नगरीय निकाय के समस्त 423 मतदेय स्थलों के विर्निदिष्ट भवनों, उसका सम्पूर्ण परिसर, क्षेत्र, फर्नीचर आदि सहित 09 मई से 12 मई तक की अवधि के लिए अधिग्रहित किया जाता है।

उक्त भवन का प्रयोग मतदान अधिकारियों और कार्मिकों के ठहरने के लिए प्रयोग में लिया जायेगा। अधिग्रहित भवनों के प्रभारी,स्वामी अपने से सम्बन्धित भवन परिसर एवं फर्नीचर आदि संबंधित तहसील के उप जिलाधिकरी को उनके द्वारा भेजे गये तहसील कर्मचारी को दिनांक-09 मई 2023 को मतदेय स्थलों के निर्माण आदि कार्यों हेतु सुपुर्द करा दें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago