Categories: बलिया

बलिया में पेंशनरों के लिए अलर्ट जारी! नहीं दें आधार, पैन आदि सम्बन्धी कोई सूचना

बलिया: वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने लोगों को, खासकर पेंशनरों से कहा है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर फोन करके आपका खाता संख्या, आधार कार्ड नम्बर एवं पैन कार्ड नम्बर आदि की सूचना मांगी जा रही है तो कत्तई न बताएं। बहुत दिक्कत हो तो व्यक्तिगत रूप कोषागार आकर इसकी सूचना दें।

दरअसल, ऐसा संज्ञान में आया कि पेंशनरों को फोन करके फर्जी रूप से ‘मैं कोषागार ट्रेजरी से बोल रहा हूँ’ की बात कहकर सूचना की मांग की जाती है। वह सूचना उपलब्ध कराने के बाद आपके खाते से फर्जी आहरण कर लिया जा रहा है। श्रीमती सिंह ने कोषागार से पेंशन पाने वाले समस्त पेंशनरों को सूचित किया है कि आपके मोबाइल पर पेंशन के सम्बन्ध में कोई भी सूचना किसी भी माध्यम से मांगी जा रही हो तो सूचना उपलब्ध न कराएं। कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर इसकी सूचना दें, ताकि आपके जरूरी कार्यवाही की जा सके।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago