अलर्ट: OLX करते हैं इस्तेमाल तो जरूर पढ़ें यह खबर, बलिया पुलिस ने जारी किया पोस्टर

बलिया : अगर आप पुराना सामान बेचने या खरीदने के लिए OLX जैसे प्लेटफोर्म्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। ऑनलाइन प्लेटफोर्म्स पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के निर्देशन में साइबर सेल साइबर काफी चौकन्ना हो गया है। साइबर सेल ने ओएलएक्स (OLX) के जरिये हो रहे फ्रॉड से जिले को अलर्ट किया है।

किस तरह से दे रहे थे जालसाज वारदात को अंजाम

जालसाज OLX पर आपका विज्ञापन देखकर आपको फोन लगाते हैं और इस दौरान कहा जाता है कि वे आपका सामान खरीदना चाहते हैं। ऐसे लोग आपके सामान की कीमत को लेकर मोलभाव नहीं करते, वहीं कई बार तो इससे भी अधिक कीमत पर सामान बेचने का आपको लालच भी देते हैं। इस तरह की बातें सुनते ही आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

जालसाज धोखाधड़ी का काम UPI के जरिए करते हैं। वे कहते हैं कि गूगल पे या फोन पे के जरिए वे आपको पेमेंट करने वाले हैं।

जालसाज आपको एक SMS भेजते हैं जो पैसे देने का नहीं, पैसे मांगने का होता है। यानी इस दौरान वे Send Money की जगह Request Money का ऑप्शन आपको भेज देते हैं।

यूजर SMS को ठीक से पढ़ें बिना इस पर क्लिक कर देता है जिसके बाद UPI पिन डालते ही आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं।

इसका रखें ध्यान

किसी प्रकार की खरीदारी करते समय ध्यान दे, पेमेन्ट मोड क्या है।
कोई भी खरीदारी करें तो डिलेवरी लेते समय ही पेमेंट करें।
OLX पर बेचनें हेतु किसी प्रकार का कोई ऐड ना डालें, क्योकि फ्राडस्टर आपका ऐड डाउनलोड कर सोशल नेटवर्क प्लेटफार्म पर शेयर कर आपका नाम व पता का प्रयोग कर धोखाधड़ी कर सकते है
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago