Categories: बलिया

बोर्ड एग्जाम को लेकर अलर्ट प्रशासन, बलिया कलेक्टर-एसपी ने औचक निरीक्षण कर स्कूलों में देखीं व्यवस्थाएं

बलिया। बोर्ड एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जहां जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के साथ जीआईसी, जीजीआईसी और संत यतीनाथ विद्यापीठ, सुखपुरा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। और बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर तकनीकी तैयारियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल में लगे CCTV, स्ट्रांग रूम और प्रश्न पत्र रखे जाने वाले कक्षों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को सख्त निर्देश दिया कि सभी तैयारियां पहले से ही पूरी हो जाएं। कोई भी चूक होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य और अध्यापकों से भी बातचीत की।

वहीं पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने सभी विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का वादा किया। कहा कि जिन भी विद्यालयों को सेंटर बनाए हैं उन सभी विद्यालयों पर परीक्षा के समय पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर डीआईओएस, ईडीएम अभिजात सिंह के अतिरिक्त विद्यालयों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago