बलिया के ददरी मेले में अक्षरा सिंह ने मचाई धूम, अपनी पर्फोर्मेंस से जीता दर्शकों का दिल

बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने धूम मचाई। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भोजपुरी नाइट्स में भृगु कला मंच पर जैसे ही अक्षरा सिंह पहुंची, पूरा पांडाल झूम उठा और सभी ने भृगु बाबा के जयकारे लगाए।

इस दौरान अक्षरा सिंह ने अपने सुपरहिट गीतों का प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। अक्षरा सिंह ने अपने सुपरहिट गीत “जवानी मोरे गतरे-गतरे” और “हटाई बाबू खतरे-खतरे” पर परफॉर्म किया।

इसी के साथ उन्होंने बलिया के लोगों की तारीफ भी की और कहा कि “सब जिला खाली जिला ह, हमारे जिला बागी ह।” इस पर दर्शकों ने जोरदार तालियों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। उनके इस बयान ने बलिया के लोगों का दिल जीत लिया। भोजपुरी नाइट्स में अक्षरा सिंह को देखने के लिए रविवार शाम से ही पांडाल में दर्शकों की भीड़ जुटने लगी थी।

बता दें कि भृगु कला मंच के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत अब तक चेतक प्रतियोगिता, कुश्ती दंगल, कवि सम्मेलन जैसे आयोजन हो चुके हैं। भोजपुरी नाइट्स में अक्षरा सिंह की शानदार प्रस्तुति ने मेले को यादगार बना दिया। ददरी मेले में अभी खेलकूद प्रतियोगिताएं और प्लेबैक सिंगर आकांक्षा शर्मा की प्रस्तुति का आयोजन बाकी है। आयोजन समिति ने बताया कि दर्शकों को इस साल ददरी मेले में एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का आनंद मिलेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago