‘महागठबंधन’ तकरीबन तय, बीजेपी भूल जाए ‘73 प्लस’ का मंसूबा: अखिलेश यादव

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन तकरीबन तय है. इसी के साथ अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में राज्य की 80 में से ‘73 से ज्यादा’ सीटें जीतने के बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के दावे पर व्यंग्य किया. अखिलेश ने कहा कि महागठबंधन की सिर्फ तैयारी से घबराए भगवा दल को ये मंसूबा भूल ही जाना चाहिए.

उन्होंने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा वे कहते हैं कि 73 से ज्यादा सीटें जीतेंगे लेकिन उन्हें ये भूल जाना चाहिए और बात 70 प्लस की करनी चाहिए क्योंकि उपचुनाव में तीन सीटें तो वह हार ही चुके हैं. महागठबंधन के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा

अमित शाह ने किया है दावा

हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चंदौली में एक रैली में कहा था कि बीजेपी अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 73 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी. ये आंकड़ा 73 से कम कतई नहीं होगा. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी अपना दल को कुल 73 सीटें मिली थीं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश के लोगों ने देख लिया है कि बीजेपी ने उन्हें कैसे धोखा दिया, राजनीतिक लाभ के लिये कैसे जातियों में उलझा दिया गया, कैसे धर्म के नाम पर नफरत फैलायी गयी.

‘सड़कें बन नहीं रही हैं, रक्षा गलियारा कैसे बनेगा?’

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर बीजेपी नोटबंदी जैसी पुरानी बातें भूलकर रक्षा गलियारे जैसी नई बातें कर रही है. आज जब आम सड़कें नहीं बन पा रही हैं और पुलों के लिये अनुमति नहीं मिल रही है तो आखिर ये गलियारा कब और कैसे बनेगा.

अखिलेश ने ये बातें मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने के एक कार्यक्रम में कही, उन्होंने कहा कि वो छात्रों को लैपटॉप देकर प्रदेश की बीजेपी सरकार को उसका वो वादा याद दिलाना चाहते हैं, जो उसने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया था. हम जो लैपटॉप दे रहे हैं, ये कोई राजनीतिक स्टंट नहीं है. आज लैपटॉप हर बच्चे की जरूरत है, इसीलिए एसपी सरकार ने अपने शासनकाल में लैपटॉप बांटा था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago