अखिलेश-मायावती की 26 सीटों पर होगी संयुक्त रैली, बलिया, सलेमपुर, घोसी नदारद

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए  मायावती, अखिलेश यादव व चौधरी अजित सिंह सपा, बसपा, रालोद गठबंधन के पक्ष 7 अप्रैल से संयुक्त रैलियों का आगाज कर चुनावी शंखनाद करेंगे।  इसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी की सहारनपुर लोकसभा सीट से होगी और समापन 16 मई को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में होगा।

19 अप्रैल की रैली होगी जिसमें मायावती  मैनपुरी में यहां से सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगेंगी। आजमगढ़ में संयुक्त  रैली के कार्यक्रम से संकेत मिल रहे हैं कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।  दिलचस्प बात ये है की बलिया, सलेमपुर ,घोसी में इन नेताओं की संयुक्त रैली का कोई कार्यक्रम नहीं  रखा गया है।  यह तीनों नेता इस दौरान कुल 11 रैलियां के जरिए 26 लोकसभा क्षेत्रों में गठबंधन प्रत्याशियों का खास तौर पर प्रचार होगा।

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि नवरात्र के शुभ दिनों में यह अभियान शुरू होगा।  समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा विधायक, सांसद सभी परस्पर समन्वय के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

रैलियों का कार्यक्रम 
7 अप्रैल सहारनपुर
(कैराना, बिजनौर और मुजफ्फरनगर)

13 अप्रैल बदायूं
(बदायूं संभल)
16 अप्रैल  आगरा
(आगरा, फतेहपुर सीकरी तथा मथुरा)

19 अप्रैल  मैनपुरी

20 अप्रैल  को रामपुर
(मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल लोकसभा क्षेत्र)

20 अप्रैल को फिरोजाबाद

25 अप्रैल कन्नौज

1 मई को फैजाबाद
(बाराबंकी, फैजाबाद तथा बहराइच लोकसभा क्षेत्र)

8 मई  को आजमगढ़
(आजमगढ़, लालगंज लोकसभा क्षेत्र)

13 मई को गोरखपुर
(गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर)

16 मई को वाराणसी
(वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज के लोकसभा क्षेत्र)

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 day ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago