16 साल बाद आया फ़ैसला, बिजली आंदोलन के सभी आरोपी अदालत से आरोप मुक्त

बलिया न्यायालय ने बिल्थरारोड  के अवायां स्थित विद्युत उपकेंद्र  पर तक़रीबन 16 साल पहले हुए बिजली आन्दोलन के सभी पांच आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। इसकी खबर आते कथित आरोपियों में खुशी की लहर दौड़ गई और आरोपियों के साथ-साथ आम लोगों ने भी इसे जीत देर से सही सच्चाई की जीत बताया।

अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय बीके लाल ने राज्य सरकार बनाम अशोक कुमार वगैरह के मुकदमा सं.179/07 के तहत मामले की सुनवाई की। इनके समक्ष मामले से संबंधित उभांव थाना के कांड सं. 95/2003 के आरोपपत्र व साक्ष्यों को रखा गया। न्यायालय ने  कथित आरोपी व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अशोक कुमार मधुर,  कद्दावर नेता फजील अहमद , एजाजुद्दीन, ओमप्रकाश सर्राफ, विनोद कुमार पप्पू, के खिलाफ पर्याप्त सबूत  न होने के कारण संदेह का लाभ देते हुए सभी धाराओं से दोषमुक्त करार दिया।

इस मुकदमा के अधिवक्ता अभिमन्यु सिंह ने बताया कि कोर्ट ने उक्त सभी आरोपियों को दिनांक 13 मार्च को ही दोषमुक्त कर दिया।

क्या था बिजली आंदोलन 

12 जुलाई 2003 को बिल्थरारोड में बिजली की परेशानियों  को लेकर आंदोलनकारियों द्वारा चौकिया मोड़ के समीप सड़क जाम किया गया था जहां से  भीड़ ने अचानक अवायां स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ और बिजली विभाग में आग लगा का आरोप लगा था ।

भीड़ ने अन्य रोडवेज बस व दोपहिया वाहन भी फूंक दिया था। इसके बाद जगह-जगह प्रदर्शन हुए थे । मामले में पुलिस पर भी  आंदोलनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाने के आरोप था ।

इसके बाद पुलिसिया तांडव के खिलाफ जबरदस्त खौफ व्याप्त हो गया। सभी आरोपी ने मामले में पुलिस पर गलत तरीके से आरोपी बनाएं जाने एवं पुलिस की गलत मांग पूरी न किए जाने से नाराज पुलिस द्वारा जान बूझकर कर उक्त मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

5 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

5 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

5 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

5 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

5 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

5 days ago