Categories: Uncategorized

जहा एक तरफ जेटली के नि’धन पर बीजेपी में शो’क, वही दूसरी तरफ अखिलेश ने उठा’या बड़ा कद’म…

अभी जल्द ही लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और इस के परिणाम सामने आए हैं जिसके स्वरूप देश मे बीजेपी की सरकार बनी है । अब सभी पार्टियां विधानसभा चुनावों की तैयारी में पूरी तरह से लग गई है हर कोई मौके का फायदा उठाना चाहता है ऐसा ही कुछ देखने को मिला रविवार को।

दोस्तों शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का ऐम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। जिसके कारण बीजेपी ही नहीं बल्कि हर प्रदेश में शोक का माहौल है। अरुण जेटली पूर्व वित्त मंत्री रह चुके हैं। लंबे समय से कैंसर से पीड़ित अरुण जेटली के निधन की खबर जैसे ही सामने आई बीजेपी के सभी नेता दिल्ली पहुंच गए ।योगी आदित्यनाथ को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी मथुरा यात्रा को कैंसिल कर दिया और तुरंत दिल्ली के लिए उड़ान भर दी। बस फिर क्या था विपक्ष को फायदा उठाने का मौका मिल गया ।

जिस समय योगी आदित्यनाथ सब कुछ भूलकर अरुण जेटली के निधन का शोक मना रहे थे उस समय विपक्षी नेता अखिलेश यादव ने मौके पर चौका लगाते हुए बड़ी बाजी मार ली । अब आप सभी सोच रहे होंगे कि अखिलेश यादव ने आखिर ऐसा क्या किया तो आपको बता दें कि सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिस समय योगी आदित्यनाथ दिल्ली में अरुण जेटली की शोक सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे उस समय अखिलेश यादव ने अपनी एक बड़ी योजना को अंजाम दे दिया। उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की, माना जा रहा है कि यह मुलाकात चार-पांच घंटे लंबी चली .

अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर से मिलकर आने वाले उपचुनाव के कई समीकरण बैठा लिए हैं ।सूत्रों की माने तो कहा जा रहा है कि हो सकता है आने वाले उपचुनाव में अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर साथ मिलकर मैदान में उतरे। और अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द से जल्द दोनों गठबंधन का ऐलान भी कर देंगे कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐसा करने से समाजवादी पार्टी को बड़ा फायदा हो सकता है।

दोस्तों लोकसभा चुनाव में बड़ी शिकस्त के बाद अखिलेश यादव अब पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूरी तरह से सख्त नजर आ रहे हैं उन्होंने पार्टी की पूरी तरह से नई सर्जरी कर दी है । अखिलेश यादव ने यूपी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। पिछले चुनाव के परिणाम आने के पश्चात अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में पूरी तरह से फेर बदल कर दी है ।

पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी पदाधिकारियों से मिलकर अगले उपचुनावों के लिए नए समीकरण बनाए हैं और सभी को आने वाले उपचुनाव के लिए नए सिरे से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago