बलिया पहुचे अजय कुमार लल्लू, कहा- तुर्तीपार के लिए सदन में उठाउंगा आवाज़

बलिया डेस्क : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरयू किनारे बलिया जनपद के तुर्तीपार की आबादी को कटान व बाढ़ से बचाने के लिए यहां रिंग बंधा व स्पर बनाने की आवाज वे स्वयं सदन में उठाएंगे। कहा कि योगी सरकार से संभल नहीं रहा प्रदेश और आम जनता से कोई सरोकार नहीं है।

इस दौरान उन्होंने इस समस्या से उबारने का भरोसा दिया। मनियर की दिवंगत ईओ मणिमंजरी राय के घर गाजीपुर रवाना होने से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि ईओ के परिजन लगातार सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं। यह गंभीर मामला है, परिजनों की मांग को सरकार को अविलंब मान लेना चाहिए ताकि मामले का खुलासा हो सके।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तुर्तीपार के बाद बिल्थरारोड विधानसभा के हल्दीरामपुर नारापार में नदी से कटान की स्थिति देखने के दौरान दर्जनों ग्रामीणों से सीधे वार्ता की।  वहीँ दुबेछपरा, गंगापुर, रामगढ़, नौरंगा में गंगा नदी पर हो रहे कटानरोधी कार्यो में कथित रूप से अनियमितता, लापरवाही व मानक के उलंघन का मामला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आगामी मानसून सत्र में विधानसभा में उठाएंगे। वह अपने विधानसभा क्षेत्र तमकुहीराज से मनियर के दिवंगत ईओ मणिमंजरी राय के गाजीपुर जनपद अवस्थित उनके गांव जाते समय कुछ देर के लिए जनपद के खड़सरा गांव में पार्टी नेता बृजेश ङ्क्षसह गाट के आवास पर रुके थे।

वहीं पहुंचे इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद ने उनके समक्ष बाढ़ विभाग की लापरवाही को विस्तार से रखा। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने अव्यवस्था व अनियमितता के खिलाफ अलख जगाने के लिए इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह की पीठ थपथपाई और आगे भी जनता की सेवा में लगे रहने को उत्साहित किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago