मणिमंजरी के घर पहुचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कहा- न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

गाजीपुर डेस्क : बलिया के मनियर नगर पंचायत की ईओ मणिमंजरी राय की मौत के बाद गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भरोसा दिलाया कि वह और उनकी पार्टी पूरी तरह शोकसंतृप्त परिवार के साथ है और उन्हें न्याय दिलाने में सड़क से सदन तक आवाज उठाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

प्रदेश अध्‍यक्ष ने राज्‍य व केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक पीसीएस अधिकारी की हत्या को इतने हल्के में लेना निश्चित रूप से सरकार पर सवाल खड़े करती है। यह उसके अपराधियों के प्रति नरमी का स्पष्ट प्रमाण है। कहा कि मणिमंजरी के अन्तिम संस्कार के समय किसी अधिकारी का उपस्थित न होना घटना के प्रति जिला प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।

आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज समाप्त हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा पत्रकार कोई भी सुरक्षित नहीं है।

परिजनों ने की सीबाआइ जांच की मांग

मणिमंजरी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद उनके पिता जयठाकुर राय व जयनाथ राय सहित अन्य परिजनों ने पूरे मामले की सीबीआइ जांच की मांग की। परिजनों ने प्रशासन पर घटना पर पर्दा डालने का आरोप लगाया। कहा कि उसे हर हाल में न्याय मिले यही हम चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने गांव में पौधरोपण भी किया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago