बलिया। लम्बे समय से बलिया के लिए एयरपोर्ट बनाने की मांग उठती रही है । अब श्री करपात्री धाम (वाराणसी) के संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी व युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने शुक्रवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की।
उन्हें ज्ञापन देकर देश के प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष के महानायक अमर शहीद मंडल पांडे के नाम पर बलिया में हवाई अड्डा के निर्माण की मांग की। संसद भवन में सुरेश प्रभु से मिलकर अभिषेक ब्रह्मचारी व रोहित सिंह ने बताया कि बलिया में हवाई अड्डा बनने से न सिर्फ पूर्वांचल बल्कि बिहार के सीमावर्ती इलाकों को भी इसका लाभ मिलेगा। बलिया महर्षि भृगु, मंगल पांडे, चित्तू पांडे, जयप्रकाश नारायण, चंद्रशेखर जैसी महान विभूतियों की धरती रही है। .
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…