बेल्थारा रोड तहसील क्षेत्र के एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाली चैनपुर से बुद्धिपुर, इंदौली होते हुए कुंडैल नियामत अली संपर्क मार्ग का निर्माण धीमी गति से होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। .
लगभग छह किलोमीटर लंबे मार्ग का आधा-अधूरा निर्माण होने से आवागमन जोखिमपूर्ण बन गया है। इसके अलावा लगभग चार किलोमीटर के निर्माण में एक दर्जन से अधिक ठोकर बनाए गए हैं, जिससे वाहन ठोकर से उछलकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। मार्ग पर आने वाले हर गांव में चार से पांच ठोकर बनाए गए हैं, जिससे आवागमन दुरूह बन गया है। आरोप है कि काम भी मानक के विपरीत हो रहा है। टंगुनिया निवासी देवशंकर यादव ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर गैरजरूरी ठोकरों को हटाने और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग की है।.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…