बलिया के रहने वाले एयरफोर्स के जवान सूर्यभान सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही पुरे इलाके में कोहराम मच गया । चारों ओर मच रही चीख पुकार और परिजनों के रुदन को देख पत्थर दिल भी अपने आंसू नहीं रोक पाया।
खबर के मुताबिक गोरखपुर में विशेष प्रशिक्षण के लिए सूर्यभान सिंह का हादसा तब हुआ जब वो दिवाली की छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। मंगलवार शाम हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
बता दें की सहतवार थाना क्षेत्र के दूधैला निवासी सूर्यभान सिंह (34) एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुर(ग्वालियर) में तैनात थे। वे वर्तमान में एक विशेष ट्रेनिंग के लिए गोरखपुर आए थे। वह दिवाली की छुट्टी में बलिया स्थित अपने घर आ रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही मौत ने उनका रास्ता रोक दिया। उभाव थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया के सामने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगो ने घायल जवान को सीएचसी बेल्थरारोड पहुंचाया। यहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की उनकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की सूचना परिवार जन को मिली ते पूरे गांव में कोहराम मच गया।
जवान का शव देख परिजनों के ही नहीं बल्कि ग्रामीणों के आंखों से आंसु बहने लगे। अस्पताल से शव आने का इंतजार कर रही सैकड़ों की भीड़ अंतिम दर्शन करने के लिए जुटी रही। परिजनों के रुदन को देख पत्थर दिल भी आंसू नही रोक पाया। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिये कंधों पर उठाया तो हर आंख छलछला उठी। लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार से पहले गोरखपुर से आये वायुसेना के जवानों ने सुर्यभान के पार्थिव शरीर पर फूल मालाएं चढ़ाई और शोक शस्त्रों से सलामी देकर पूरे सम्मान के साथ अपने साथी को अंतिम विदाई दी। गंगा नदी के हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर गंगा घाट पर गॉर्ड आफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इकलौते बेटे सूर्य प्रताप(8) ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी बता दें कि सूर्यभान सिंह का एक पुत्र सूर्य प्रताप(8) व बेटी शुद्धि(4) है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…